कानड़।कोरोना संक्रमित मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उसी में शुक्रवार को कानड़ में भी 2 मरीज संक्रमित मिले, वहीं नए पॉजिटिव मरीजों के क्षेत्र को कंटेनमेंट किया गया।इससे पहले नगर में एक भी कोरोना का मरीज नहीं था। 50 वर्षीय महिला जो संक्रमित पाई गई है। वो पहले से आगर अस्पताल में भर्ती है। जिसको शुगर व अन्य बीमारी भी हे। ऐसे में युवक जो पॉजिटिव पाया गया वह भी अभी सामान्य हे। लेकिन आगर अस्पताल कोरोना सेंटर में भर्ती किया गया। गौरतलब है कि नगर में बीमारी को सामान्य तौर पर लेना और उस में लापरवाही करना आम बात हो गई। प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आगे संक्रमित की संख्या बड़ सकती है।जिस तरह से शनिवार रविवार को पुरितरह से लॉक डाउन की बात कही, ऐसे में इसकी अवधि और आगे बढ़ाना चाहिए। जिससे कि कोरोना की महामारी से लड़ा जा सके। हालांकि आगर जिले में रिकवरी रेट अच्छा हे। कंटेनमेंट एरिया जो बना है वहीं मस्जिद वाली गली में 50 वर्ष महिला का निवास है जिसे शासन ने कंटेनमेंट घोषित किया गया। शुक्रवार को कंटेनमेंट एरिया बनाने में नायब तहसीलदार कमल सिंह सोलंकी,सब स्पेक्टर दिलीप कटारे, पटवारी अनिल धाकड़ एवं पुलिस जवान साथ थे।