किल कोरोना अभियान-02 हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति
आगर मालवा। कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा ने जिले में किल कोरोना अभियान-02, ‘‘संकल्प की चैन जोड़ो, संक्रमण की चैन तोड़ो’’ हेतु चारों जनपद पंचायत के लिए उनके मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सातों नगरीय निकाय हेतु उनके मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जनपद पंचायत हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजली जोसेफ तथा नगरीय निकायों हेतु परियोजना अधिकारी (डूडा) डॉ. सुनील चौहान को प्रभारी अधिकारी बनाया है।
जारी आदेशानुसार चारों नियुक्त नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र में अभियान अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित कर प्रतिदिन सांय 05 बजे तक जानकारी प्रभारी अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।प्रभारी अधिकारी प्रतिदिन की जानकारी अपर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।