अमेरिका ने चीन को दिया जोर का झटका, 24 और कंपनियों पर बढ़ाए प्रतिबंध, एंटाइटी लिस्ट में डाला
वाशिंगटन। अमेरिका ने चीन को एकबार फिर जोर का झटका दिया है। अमेरिका ने चीन की 24 और कंपनियों पर प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है। अमेरिका के वाणिज्य विभाग के उद्योग और सुरक्षा ब्यूरो ने चीन की 24 कंपनियों को एंटाइटी लिस्ट में डाल दिया है। यह कार्रवाई चीनी सैन्य निर्माण और दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में कृत्रिम द्वीपों के सैन्यीकरण में मदद करने में उनकी कथित भूमिका के चलते उठाया गया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने बुधवार को इन प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए बताया कि वाणिज्य विभाग ने चीन की 24 कंपनियों को इंटाइटी लिस्ट में शामिल किया है। इस लिस्ट में चीन संचार निर्माण कंपनी की कई सहायक कंपनियां भी शामिल हैं। माइक पोंपियो ने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश विभाग चीन के लोगों पर वीजा प्रतिबंध भी लगाने जा रहा है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ की जाएगी जो दक्षिण चीन सागर में द्वीपों के चीनी सैन्यीकरण के लिए जिम्मेदार होंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.