कार्यकर्ताओं का सम्मान, मेरा सम्मान है, आपका अपमान तो मेरा अपमान होगा- नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर

आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी की जिला प्रथम वृहद बैठक का उद्देश्य काम की गति देने के उद्देश्य से बैठक कम्पनी गार्डन में सोमवार को आयोजित की गई।सर्व प्रथम बैठक जिला पदाधिकारियों की परिचय बैठक ली गई। सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर का स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह बरखेडी एवं प्रेम मस्ताना, पूर्व विधायक फुलचंद वेदिया, रेखा रत्नाकर, मुरलीधर पाटीदार, लालजीराम मालवीय थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने की। बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के माल्यार्पण से की गई। इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंदसिंह बरखेडी एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने कहा कि में कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खडा हु। कार्यकर्ताओ का सम्मान मेरा सम्मान हैऔर आपका अपमान कोई करता है तो मेरा अपमान होगा। आपके मान सम्मान पर कभी कोई आंच नही आने दूंगा। आप सभी कार्यकर्ता संगठन एवं पार्टी के काम में जी जान लगाकर जुट जाए। मेरे लिए सभी कार्यकर्ता एक समान है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है पार्टी को इतनी ऊंचाई पर ले जाने का पूरा श्रेय उसके देव तुल्य कार्यकर्ताओं का है कार्यकर्ताओं के दम पर आज पार्टी ने गुजरात में लगातार सातवीं बार विजय प्राप्त की है उसकी मुख्य वजह वहां पार्टी संगठन का बेहद मजबूत होना है। उन्होंने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है। हमारे संगठन की बुनियाद हमारा कार्यकर्ता है। इसलिए अब हम सबको अपनी पूरी ऊर्जा के साथ अपना कुछ समय संगठन कार्य के लिए देना है जिससे मिशन 2023 मध्यप्रदेश में भी गुजरात की तरह शानदार विजय प्राप्त हो। हमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अपने अपने बूथ केंद्र को मजबूत करना है। इसके लिए बूथ केंद्र पर जो टीम है उसको और मजबूत किस प्रकार किया जाए हम सब को इसकी चिंता करना है। इस दौरान काफी संख्या में आसपास क्षेत्रों से उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओम मालवीय ने किया व आभार जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ने माना। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी। इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर का सरोफा बांधकर भाजपा किसान मोर्चा की ओर जिलाध्यक्ष दिनेश परमार, भाजपा महिला मोर्चा की और से भाजपा मंडल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार, पूर्व विधायक रेखा रत्नाकर के निवास पर, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नीबाई भेरुसिंहजी चौहान के निवास पर, नितिन परमार एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाज खान आदि के द्वारा स्वागत किया गया।

चित्र : 2 बैठक में महिला मोर्चा की ओर स्वागत करती मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार।
चित्र: 3 बैठक में बड़ी संख्या उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live