आगर मालवा जिला मुख्यालय पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा एवं युवा यादव महासभा के पदाधिकारियों ने एसपी राकेश कुमार सगर को सौंपा ज्ञापन।
आगर मालवा।
विगत दिनों कथावाचक मोरारी बापू द्वारा भगवान श्री कृष्ण के संबंध में की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं युवा यादव महासभा तथा अहिर रेजीमेंट ग्रुप के युवाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला आगर मालवा को कथावाचक मोरारी बापू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा जिला अध्यक्ष हिन्दू सिंह यादव,श्री होकमसिंह यादव, युवा यादव महासभा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव,आगर ब्लाक अध्यक्ष मांगीलाल यादव, रामेश्वर यादव एडवोकेट,अर्जून यादव,हर्षीत यादव, संजय यादव,। सहित यादव समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे