गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी

 

मोहन बड़ोदिया। शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया मे  महर्षि दयानंद कन्या गुरुकुल का पांचवा वार्षिक उत्सव सारंगपुर रोड स्थित कन्या गुरुकुल मे दो दिनों तक आयोजित होगा। दो दिनों के वार्षिक उत्सव में मध्य प्रदेश सहित अलग-अलग प्रांतो से अतिथि विद्वान भाग ले रहे हे। वहीं रविवार को पहले दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर एमडीएच मसाला के मालिक राजीव गुलाटी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।जहां विशेष अतिथि के रूप मे सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र भाटिया दिल्ली भी मौजूद थे। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि राजीव गुलाटी ने सम्भोदित करते हुए कहा की आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी पड़ना जरुरी हे। आज आर्य समाज जो कन्या गुरुकुल संचालित कर बालिकाओं को वैदिक शिक्षा पड़ाने का कार्य कर रहा हे। ये कार्य फिर से हमें वेदो की और लोटने की शिक्षा देता हे। महाशय धर्मपाल गुलाटी जो पांचसौ साल जीने की बात कहते थे वो आज मुझे यहाँ मोहन बड़ोदिया मे कन्या गुरुकुल मे देखने को मिल रहा हे। कार्यक्रम मे एमडीएच मसाले के चेयरमेन राजीव गुलाटी ने कन्या गुरुकुल के लिए मंच से गुरुकुल की बाउंड्री वाल बनवाने के साथ विद्यालय की बिजली वेवस्था सुचारु रूप से चले इस हेतु सोलर पेनल लगवाने के साथ गुरुकुल की बालिकाओं को कम्प्यूटर शिक्षा मिले इस हेतु कंप्यूटर सेट देने की भी बात कही। गुलाटी की और से घोषणा होने के बाद पंडाल में मौजूद आर्य समाज के लोगों ने तालियां बजाकर गुलाटी का स्वागत किया। कार्यक्रम को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति व्ही डी ज्ञानी ने भी संबोधित किया। सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र भाटिया ने भी आर्य वीर दल के लिए ट्रेनिंग को लेकर सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम पर मंच पर मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रकाश, आचार्य नंदिता शास्त्री, काशीराम आर्य अनल, पूर्व प्रधान संरक्षक इंद्रप्रकाश गांधी मौजूद थे। वही गुरुकुल के संबंध में संपूर्ण जानकारी स्थापना से लेकर आज तक जो कार्य हुए हैं।उनको लेकर गुरुकुल प्राचार्य प्रज्ञा आर्य के द्वारा विस्तार से सभी अतिथि और उपस्थित समाज जनों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री अतुल वर्मा, दरबार सिंह आर्य के द्वारा किया गया। आभार प्रकाश आर्य ने माना। गुलाटी के गुरुकुल मे प्रवेश करने पर गुरुकुल की कन्याओ ने पुष्पवर्षा कर ढोल के साथ स्वागत किया।

बालिकाओं ने दी प्रस्तुति – कन्या गुरुकुल की बालिकाओं ने मंच पर अपनी कलाओं की प्रस्तुति दी। वर्षभर शिक्षा लेने के साथ ही संस्कारों के संबंध में जो ज्ञान उन्हें गुरुकुल में दिया जाता है। उसको लेकर प्रस्तुति देने पर खूब तालियां बटोरी।

गुरुकुल का किया भ्रमण – एमडीएच मसाले के चेयरमेन और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव गुलाटी ने गुरुकुल के निर्माण कार्य और अन्य गतिविधियां देखी। गुरुकुल की प्राचार्य प्रज्ञा आर्य ने निर्माण से लेकर विद्यालय में अध्ययनरत्न बालिकाओं की जानकारी भी सभी को दी।

कार्यक्रम से पहले हुआ यज्ञ – महर्षि दयानंद कन्या गुरुकुल पांचवा वार्षिक उत्सव रविवार सोमवार को आयोजित होगा जिसमें रविवार को पहले दिन सुबह कार्यक्रम से पहले गुरुकुल की कन्याओं के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ किया गया। जिसमें बाहर से आए विद्वानों ने भी यज्ञ में हिस्सा लेकर शुद्ध सामग्री से यज्ञ में होती डाली। कार्यक्रम के पहले दिन ही गुरुकुल को कई महानुभावों ने धन राशि देखकर सहयोग किया। इस अवसर पर आगर. बड़ोद, महिदपुर, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, राजगढ़ आदि जगह से आर्य समाज से जुड़े लोग और बड़ी संख्या मे महिलाए कार्यक्रम मे उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live