किल कोरोना अभियान पांचवे दिन 7714 घर एवं 41571 सदस्यों का सर्वे
आगर-मालवा, जुलाई। कलेक्टर अवधेष शर्मा के निर्देषानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह के मार्गदर्षन में जिले में संचालित कील कोरोना अभियान अंतर्गत सर्वे दलों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।
सर्वे के पांचवे दिन आज 05 जुलाई को जिले के विकासखण्ड नलखेड़ा के 1,349 घर व 6,711 सदस्य, सुसनेर के 2,383 घर व 14,092 सदस्य, बड़ौद के 1,727 घर व 9,494 सदस्य, कानड़ के 1,637 घर व 8,426 सदस्य तथा अर्बन आगर के 618 घर व 2,848 सदस्य का सर्वे किया। इस प्रकार जिले मेंकुल 7,714 घर व 41,571 परिवार के सदस्यों का सर्वे हुआ।
सर्वे रिर्पोट अनुसार सर्दी, खांसी, बुखार कुल 98 मरीज मिले एवं सांस लेने में तकलिफ वाले 03 मरीजों की इन्ट्री हुई।
जिले 05 दिवस में कुल 51,140 घर एवं 2,71,286 परिवारों का सर्वे हो चुका हैं। इसमें 375 व्यक्ति सर्दी, बुखार, खासी के मिले व 36 व्यक्ति सांस लेने में तकलीफ वाले मिलें।उक्त जानकरी जिला मीडिया अधिकारी आरसी ईरवार द्वारा दी गई है।